Saturday, August 8, 2026
Saturday, August 8, 2026

पंजाब पूर्व DIG भुल्लर केस में नया खुलासा:लुधियाना के फार्म हाउस का केयर टेकर था SI

Date:

रिश्वत केस में पकड़े गए पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व DIG हरचरण भुल्लर को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित मंड शेरियां में भुल्लर का एक बड़ा फार्म हाउस है। इससे सटी हुई 55 एकड़ जमीन भी है। भुल्लर इसके लिए महकमे के ही एक सब इंस्पेक्टर (SI) को बतौर केयर टेकर रखा हुआ था।

जिस दिन भुल्लर की चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित कोठी पर CBI की पहली बार रेड हुई, उसी दिन मंड शेरियां के फार्म हाउस में केयर टेकर का काम कर रहा यह SI अपना बोरिया बिस्तर लेकर वहां भाग गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह एक छोटे ट्रक में सामान लोड करके ले गया। वह कहां गया, अभी तक किसी को उसके बारे में पता नहीं है।

सीबीआई की टीम जब इस फार्म हाउस पर पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। यहां तक की सीसीटीवी और डीवीआर तक गायब थी। टीम ने भी आशंका जताई कि यहां से सबूत नष्ट किए गए हैं।

नाम दिलबाग सिंह बताया, एक साल से था तैनात: मंड शेरिया के लोग कैमरे के सामने तो कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मगर, ऑफ कैमरा उन्होंने बताया कि इस फार्म हाउस में दिलबाग नाम का व्यक्ति रहता था, जो खुद को पुलिस महकमे का सब इंस्पेक्टर बताता था। वह एक साल से यहां रह रहा था। कहता था कि DIG ने मुझे केयर टेकर बनाकर रख दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related