Saturday, September 26, 2026
Saturday, September 26, 2026

लुधियाना में हाईटेंशन तारों से टकराई खिलाड़ियों की बस

Date:

पंजाब के लुधियाना में खिलाड़ियों से भरी बस हाईटेंशन तारों से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब यह बस कोचर मार्केट इलाके में पहुंची। यहां झूल रहे तार बस के ऊपर लगी एंगल में उलझ गए, जिनसे चिंगारियां उठने लगी। चिंगारी उठी तो बस में सवार खिलाड़ियों ने शोर मचा दिया। इन लाइनों से जुड़े इलाके के अन्य तारों में भी चिंगारियां उठने लगीं और लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने तुरंत बस को रुकवाया और खिलाड़ियों को उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बस में 55 खिलाड़ी सवार थे।

उधर, बस में उलझ कर टूटे तारों से पूरे इलाके के बिजली सप्लाई व्यवस्था ठप हो गई। लोगों ने हादसे को लेकर हंगामा भी किया। कहना था कि इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट की लापरवाही से यह हादसा हुआ। पूरे इलाके में तार नीचे झूल रहे है, जो हादसे को सबब बनते रहे है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related