पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की आत्मिक शांति के लिए आज शनिवार को उनके मलेरकोटला स्थित घर में दुआ-ए-मगफिरत का आयोजन किया जाएगा। इसकी रस्म शाम चार बजे शुरू होगी। इसमें शामिल सभी लोग कुरान की आयतों के जरिए अकील की आत्मा के लिए दुआ करेंगे।
मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने नजदीकियों और समर्थकों को इस संबंध में कार्ड भेजे हैं। कार्यक्रम में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ अन्य नेता शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि 16 अक्टूबर को अकील अख्तर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। एक वीडियो के आधार पर पड़ोसी ने उनके पिता, मां, बहन और पत्नी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल, मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
हरियाणा सरकार ने केंद्र को मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए भी पत्र लिखा है। हालांकि अभी तक केंद्र की ओर से इसका कोई जवाब नहीं आया है।


