Saturday, September 26, 2026
Saturday, September 26, 2026

दिल्ली में बिहार के 3 बदमाशों का एनकाउंटर:बिहार चुनाव में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे;

Date:

दिल्ली में 4 बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है। इसमें 3 बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। यह ऑपरेशन दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की जॉइंट टीम ने मिलकर किया।

खबर है कि मारे गए कुख्यात बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में दहशत फैलान की साजिश रच रहे थे।

बुधवार की देर रात करीब 2.20 बजे ये एनकाउंटर हुआ है। यह मुठभेड़ बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। खबर के मुताबिक बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई।

एनकाउंटर में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) को गोलियां लगीं। सभी को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं जबकि अमन ठाकुर (21) दिल्ली का रहने वाला था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related