Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

दिवाली-छठ पर यात्रियों को तोहफा, रेलवे ने चलाई 4700 से अधिक विशेष ट्रेनें, 2.7 लाख एक्‍स्‍ट्रा सीटों की सुविधा

Date:

 

 

Bihar: इस बार भारतीय रेलवे ने दिवाली, छठ पूजा और बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे द्वारा 4700 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

विभिन्न शहरों को जोड़ेंगी ये ट्रेनें

दरअसल, यह विशेष ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न शहरों को जोड़ेंगी। ये ट्रेनें नवंबर महीने तक चलेंगी, जिससे चुनाव के बाद वोट डालकर वापस लौटने वाले लोग आसानी से सफर कर सकें। इस संबंधर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार 882 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कुल 4718 ट्रेनें फेस्टिवल सीजन के दौरान दौड़ रही हैं, जिनमें से 507 ट्रेनें केवल उत्तर रेलवे क्षेत्र की हैं। साथ ही, 23 नई नियमित ट्रेनें भी शुरू की गई हैं। कोच बढ़ाकर करीब 2.7 लाख अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों को सफर में सुविधा हो।

 

स्टेशनों पर 2100 अतिरिक्त आरपीएफ जवान तैनात

रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए 2100 अतिरिक्त आरपीएफ जवान तैनात किए हैं, जो 24 घंटे निगरानी करते रहेंगे। ये जवान दिल्ली के बाहर से बुलाए गए हैं और विशेष ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह विशेष ट्रेन सेवा 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 30 नवंबर तक चलती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related