Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

24 किन्नरों का एक साथ जहर पीने का मामला गरमाया, 2 की हालत नाजुक

Date:

 

इंदौर- मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नंदलालपुरा इलाके में बुधवार शाम किन्नर समाज में भयंकर हंगामा मचा। 24 किन्नरों ने एक साथ फिनायल पी लिया, वहीं चार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सभी को काबू में किया। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दो की हालत गंभीर होने के कारण आईसीयू में रखा गया।

हंगामा क्यों हुआ?

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि सभी ने फिनायल का सेवन किया, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस अब सभी के बयान ले रही है और मामले की तहकीकात जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह हंगामा किन्नरों के दो गुटों के बीच गद्दी और संपत्ति विवाद की वजह से हुआ। एक पक्ष सीमा गुरु का समर्थक है, जबकि दूसरा पायल गुरु का। पहले भी पुलिस कमिश्नर ने SIT गठित की थी, लेकिन तीन महीने में कोई नतीजा नहीं निकला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related