हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड की एक फोटो सामने आई है। उनकी डेडबॉडी चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित कोठी नंबर 116 के बेसमेंट में बने साउंड प्रूफ कमरे में सोफे पर पड़ी है। उनके सिर, नाक और मुंह से खून निकल रहा है। टी-शर्ट भी खून से सनी है। पूरन कुमार दाहिने हाथ में पिस्टल पकड़े हुए हैं। उन्होंने कंबल भी ओढ़ा हुआ है।
उधर, सरकार 5 दिन बाद भी परिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए राजी नहीं कर पाई। सरकार के सामने सबसे बड़ी उलझन यही है कि कैसे परिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए राजी किया जाए, ताकि अंतिम संस्कार हो सके।
दिवंगत IPS की IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार इस बात पर अड़ी हैं कि पहले DGP शत्रुजीत कपूर को पद से हटाकर अरेस्ट किया जाए। सरकार इस केस में नामजद IPS नरेंद्र बिजारणिया को रोहतक SP के पद से हटा चुकी है, लेकिन परिवार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
परिवार और SC वर्ग से जुड़े संगठनों ने चंडीगढ़ में आज दोपहर 2 बजे महापंचायत बुलाई है। सरकार के स्तर पर भी लगातार मीटिंगों का दौर चल रहा है।
सूत्रों की मानें तो IAS अमनीत पी. कुमार की बड़ी बेटी को DSP पद का भी ऑफर दिया गया है। हालांकि, परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया। वैसे सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
IPS वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को अपने ही घर में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। मरने से पहले उन्होंने 8 पेज का लास्ट नोट और एक पेज की वसीयत लिख के छोड़ गए।


