Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

करवाचौथ व्रत खोलने से 2 घंटे पहले पति की मौ’त, मची चीख पुकार

Date:

 

 

अबोहर : निकटवर्ती गांव भागसर में एक सुहागन पर गत दिवस उस समय दुखों का पहाड़ टूट पडा। जब उसने अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखा और व्रत खुलने से मात्र 1-2 घंटे पहले ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। मृतक के शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

 

परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर उसके बेटे को नशे की ओवरडोज देकर हत्या करने के कथित आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार करीब 25 वर्षीय जगदीश पुत्र मिटठू के भतीजे राजू ने गांव के पांच युवकों पर कथित आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त युवक गांव में नशा बेचते हैं। गत सांय वे लोग उसके चाचा जगदीश को अपने साथ बहाने से ले गए और करीब 6 बजे नशे की ओवरडोज देने के बाद बेसुध हालत में घर के बाहर फेंककर चले गए। जब वे उसे उपचार के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में लाये तो डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

 

राजू ने बताया कि जगदीश का एक बेटा व बेटी है जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। उसने बताया कि उसकी चाची ने अभी करवाचौथ का व्रत खोला भी नहीं था कि यह घटना घटित हो गई। जिससे उसका सुहाग उजड़ गया। परिजनों ने इसकी जानकारी मृतक की पत्नी को अभी तक नहीं दी। परिजनों का कथित आरोप है कि जो युवक उनके बेटे को अपने साथ ले गए थे वे युवक गांव में सरेआम चिट्टे का नशा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...