Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

PM मोदी और ब्रिटिश PM स्टार्मर की बीच खास मुलाकात

Date:

नेशनल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को मुंबई में ब्रिटिश PM स्टार्मर के साथ एक खास मुलाकात की। इस मुलाकात का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। यह मुलाकात FTA पर हस्ताक्षर होने के लगभग ढाई महीने बाद हुई है।

इस दौरान दोनों नेताओं ने मुख्य रूप से रक्षा और सुरक्षा, व्यापार तथा क्रिटिकल टेक्नोलॉजी (Critical Technology) के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर बुधवार को अपने देश के 125 प्रमुख व्यापारिक नेताओं, उद्यमियों और academics के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय यात्रा पर मुंबई पहुंचे थे।

FTA को बताया विकास का ‘लॉन्चपैड’

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) जुलाई में पीएम मोदी की लंदन यात्रा के दौरान पक्का हुआ था। इस समझौते से दोनों देशों के बाजारों तक पहुंच बढ़ेगी, टैरिफ में भारी कमी आएगी और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होने की उम्मीद है। FTA करार के बाद अपनी पहली भारत यात्रा में ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने बुधवार को इस समझौते को दोतरफा विकास के लिए एक “लॉन्चपैड” बताया।

स्टार्मर ने कहा, “हमने जुलाई में भारत के साथ एक बड़ा व्यापार समझौता किया था। यह विकास का एक लॉन्चपैड है। भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है, और उसके साथ व्यापार तेज और सस्ता होने वाला है। ऐसे में हमारे सामने आने वाले अवसर बेजोड़ हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...