Monday, October 5, 2026
Monday, October 5, 2026

पंजाब के सरकारी अस्पतालों में गार्ड होंगे तैनात:23 जिलों में प्रोजेक्ट शुरू, स्वास्थ्य विभाग के ऑर्डर जारी; 2 साल में 80 मारपीट के केस

Date:

पंजाब में 24 घंटे खुले रहने वाले सरकारी अस्पतालों में अब डॉक्टरों और सेहत मुलाजिमों से होने वाले मारपीट के केसों पर रोक लगेगी। सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत 23 जिला अस्पतालों में 200 सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने का फैसला लिया है। यह तैनाती पंजाब एक्स सर्विसमैन कॉर्पोरेशन (PESCO) के तहत की जाएगी।

इस महीने के अंत तक सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अगर यह प्रोजेक्ट कामयाब रहता है तो अन्य अस्पतालों में भी इसे लागू किया जाएगा। वहीं, इस फैसले से डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि इससे लोगों को काफी फायदा होगा। यह स्टाफ इमरजेंसी में तैनात रहेगा
पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ इमरजेंसी में मारपीट के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अगर दो सालों की बात करें तो डॉक्टरों के साथ अस्पतालों में मारपीट के लगभग 80 केस आ चुके हैं। हर 10वें दिन एक केस आता है। डॉक्टरों की मानें तो यह स्थिति बॉर्डर एरिया के जिलों में ही नहीं बल्कि वीआईपी जिले मोहाली में भी आ चुकी है।

वहीं, कई बार तो इस वजह से डॉक्टर अपना काम भी उचित तरीके से नहीं कर पाते हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा का डर सताने लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਟ੍ਰਿਪਲ ਐੱਚ ਸਕ੍ਰੀਨਿੰਗ ਨੂੰ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਾਇਆ

ਸਰਕਾਰੀ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ., ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਬੀ ਅਤੇ ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਸੀ...