पंजाब : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आठवें दिन भी वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और जवंदा की हालत में उम्मीद के हिसाब से सुधार नहीं हुआ है। उनके शरीर के अंग सामान्य रूप से काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऑर्गन फेलियर का खतरा बना हुआ है।
गौरलतब है कि राजवीर जवंदा 27 सितंबर को भयानक हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी को काफी नुकसान पहुंचा है। फैंस और परिवार वाले उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


