Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल बलवीर राजेवाल से मिले:बोलेपंजाब के हालातों पर चर्चा हुई

Date:

खन्ना –पंजाब में सियासत को चौंकाने वाली नई खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल शुक्रवार को अचानक किसान नेता बलवीर राजेवाल के घर पहुंच गए। यहां उनके बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका भी मौजूद रहे।

इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि किसान नेता प्रदेश की मौजूदा AAP सरकार के रवैये से नाराज हैं। सीएम भगवंत मान कई बार किसानों के रोड जाम करने को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस ने ही शंभू बॉर्डर पर लगाए किसानों के धरने को जबरन हटाया था।

सुखबीर बोले- सेहत का हाल जानने आया
मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि वे बलबीर सिंह राजेवाल की सेहत का हाल जानने आए थे। राजेवाल के उनके पिता प्रकाश सिंह बादल से करीबी संबंध थे। जब भी खेतीबाड़ी या पंजाब को लेकर कोई राय लेनी होती थी तो पिता प्रकाश सिंह बादल उनसे बात करते थे। मैं भी खेतीबाड़ी को लेकर चर्चा करने आया कि कैसे खेतीबाड़ी को मुनाफे का धंधा बनाया जा सकता है। कैसे पंजाब को बचाया जा सकता है। सुखबीर ने कहा कि राजेवाल खेतीबाड़ी की नालेज का खजाना हैं, इनसे कुछ सीखने आए थे। कोई सियासी चर्चा नहीं हुई।

राजेवाल बोले- अलग अकाली दल टूटने, नया बनने पर चर्चा हुई
किसान नेता बलबीर राजेवाल ने कहा कि यह निजी मुलाकात थी। इस दौरान पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल के टूटने और अलग अकाली दल बनने पर मैंने यह राय जरूर दी कि किसी न किसी तरह दोनों पार्टियां एकजुट हो। इसके अलावा इस मीटिंग में कोई सियासी चर्चा नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related