पंजाब के लुधियाना में मंगलवार रात को क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल का शगुन कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम स्टर्लिंग रिजोर्ट में रखा गया था। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला, पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और गगन कोकरी पहुंचे।
पंजाबी सिंगर रंजीत बावा ने शगुन प्रोग्राम में परफॉर्मेंस दी। इस दौरान बावा के गिद्धड़ा दा सुनेया ग्रुप फिरदा, ओ केहंदे शेर मरना गाने पर युवराज और अभिषेक ने डांस किया।
कोमल 3 अक्टूबर को लुधियाना के युवा बिजनेसमैन लोविश ओबरॉय के साथ अमृतसर में लावां फेरे लेंगी। लोविश न सिर्फ बिजनेसमैन हैं, बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनके करीब 18 हजार फॉलोअर्स हैं।
अभिषेक शर्मा सोमवार रात को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट से उन्होंने क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ फ्लाइट में खींची एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।


