Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

तिलक वर्मा बोले- जीत देश को समर्पित, चक दे इंडिया:पाकिस्तानी कप्तान ने कहा- हार पचाना मुश्किल,

Date:

पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल हराने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच भारत के तिलक वर्मा ने कहा, यह जीत देश को समर्पित है। चक दे इंडिया। यह जीवन की बेस्ट पारी रही। वहीं संजू सैमसन ने कहा, मैंने ज्यादा भारत-पाक मैच नहीं खेले, लेकिन आज प्रेशर फील हुआ।

विनिंग बाउंड्री जमाने वाले रिंकू सिंह बोले, मुझे एक ही बॉल मिली, जिस पर मैंने चौका लगाया। टीम के लिए सबसे जरूरी वही था। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, यह हार पचा पाना मुश्किल है, लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन बॉलिंग की। हमें बैटिंग पर ज्यादा काम करने की जरूरत है।

मेरा फोकस मैच फिनिश करने पर था- तिलक
तिलक ने कहा, ‘प्रेशर बनने लगा था, लेकिन मैं पिच पर खड़े रहकर मैच फिनिश करने पर ध्यान दे रहा था। उनके गेंदबाज पेस में वैरिएशन कर रहे थे, मैं बस शांत रहकर देश के लिए मैच फिनिश करने पर फोकस कर रहा था। सैमसन की पारी टीम के लिए अहम थी। दुबे की बैटिंग ने भी काम आसान कर दिया।

पाकिस्तानी कप्तान बोले- हार पचाना मुश्किल पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, ‘हार को पचा पाना मुश्किल है, हम बैटिंग में अच्छी तरह फिनिश नहीं कर सके। बॉलिंग में हमने अपना सबकुछ दिया। अगर हम फिनिश बेहतर करते तो नतीजा कुछ और होता। हम सिंगल नहीं ले पाए और गलत समय पर ज्यादा विकेट गंवा दिए। इसी कारण हमारा स्कोर छोटा रहा। हमें अपनी बैटिंग को जल्द से जल्द सुधारना होगा।

उन्होंने अच्छी बॉलिंग की। उन्हें आखिरी 6 ओवर में 63 रन की जरूरत थी। तब गेम हमारे पास था, लेकिन वे मैच निकाल ले गए। गेंदबाजों ने अच्छा काम किया, लेकिन बैटिंग में हमें काम करना होगा। एशिया कप में फाइनल तक के सफर से खुश हूं। हम लड़कर हारे। टीम पर नाज़ है। सुधार की गुंजाइश है, हम बेहतर बनकर कमबैक करेंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related