Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

लॉरेंस गैंग ने पाकिस्तानी डॉन को ललकारा

Date:

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के गैंग ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी को ललकारा है। इस संबंध में लॉरेंस गैंग की कमान संभाल रहे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और उसके साथी की एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें वह भट्‌टी को खुली चुनौती दे रहे हैं कि वह 5 करोड़ रुपए तो छोड़, उनसे 5 रुपए ही लेकर दिखा दे।

साथ में गोल्डी ने यह भी कहा कि उसके बाजवा फार्म वाले ठिकाने तक पहुंच चुके हैं। भट्‌टी अब डरकर गाड़ी में वीडियो बनाता है ताकि लोकेशन पता न चले। हालांकि बाजवा फार्म कहां का है, इसके बारे में लॉरेंस गैंग ने खुलासा नहीं किया था।

इससे पहले भट्‌टी ने लॉरेंस गैंग को कहा था कि अगर बड़े बदमाश बनते हो तो मेरे 5 करोड़ रुपए वापस करो। लॉरेंस और भट्‌टी पहले करीबी दोस्त थे लेकिन गुर्गे हथियाने, ग्रेनेड अटैक और पहलगाम हमले की धमकी के बाद दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related