हरियाणा के पिंजौर में सड़क हादसे का शिकार हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को अभी भी मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि जवंदा की हालत अब भी नाजुक है।नकी देखभाल फोर्टिस अस्पताल, मोहाली की विशेषज्ञ टीम कर रही है। इसमें न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर के डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी और इलाज कर रहे हैं।
रविवार दोपहर को सीएम भगवंत मान ने भी अस्पताल पहुंचकर जवंदा का हाल जाना। डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ की अपडेट ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि कल (शनिवार) से उनकी हालत बेहतर है।
रविवार को जवंदा से मिलने कई पंजाबी सिंगर भी पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि जवंदा रिकवर कर रहे हैं। हर कोई उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की अरदास करे।


