अमृतसर—पंजाब में अमृतसर शहर के एक नामी 4 स्टार होटल में शेफ की नौकरी कर रहे युवक ने सुसाइड कर लिया। वह होटल के पास वाले एक छोटे होटल में कमरा लेकर रह रहा था। रोजाना की तरह जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो उसके साथी उसे देखने कमरे में पहुंचे थे।
लोगों ने कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कमरा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शेफ के शव को निकाला गया। उसकी आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जांच अधिकारी का कहना है कि लोगों से पूछताछ कर मामले का पता लगाया जा रहा है। मृतक के घरवालों को सूचित कर दिया गया है। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


