पंजाब ट्रेड कमीशन से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात कर मांग की थी। अतुल नागपाल ने ओ.टी.एस स्कीम शुरू करने के लिये अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, वित मंत्री हरपाल चीमा और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा का किया धन्यवाद
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने ओवर टाइम सेटलमेंट (ओ.टी.एस.) 2025 स्कीम को मंजूरी दी है। इस फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए अतुल नागपाल, स्टेट ट्रेडर्स कमीशन, स्टेट सेक्रेटरी मलवा वेस्ट ट्रेड विंग, पंजाब, ने कहा कि इस ओ.टी.एस. स्कीम के माध्यम से पंजाब सरकार ने राइस मिलरों को दिवाली का तोहफा दिया है। श्री नागपाल ने विशेष रूप से उल्लेख क्रिया कि राइस मिलरों को ओ.टी. एस स्कीम का लाभ देने के लिये पंजाब ट्रेड कमीशन से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात कर मांग की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की दूरदर्शिता और मेहनत के कारण यह स्कीम संभव हुई है। यह फैसला यह दिखाता है कि पंजाब सरकार अपने व्यापारिक वर्ग के लिए काम कर रही है।
श्री नागपाल ने कहा कि यह स्कीम उन मिल मालिकों के लिए विशेष रूप से राहत लेकर आई है. जिन्होंने अपने बकाया खातों को अब तक क्लियर नहीं किया था। उन्हें अब मौका मिलेगा कि वे अपने खातों का निपटारा कर अगले साल के लिए धान की अलॉटमेंट में भाग ले सकें। इससे न केवल उनकी वित्तीय स्थिति सुधरेगी, बल्कि राज्य में व्यापार और उद्योग भी सुचारू रूप से चलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस फैसले को राज्य में व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा से राज्य के व्यापारिक समुदाय के हित में काम करती रही है। ओ.टी.एस. स्कीम न केवल व्यापारिक गतिविधियों को गति देगी, बल्कि किसानों और आम जनता के लिए भी लाभकारी साबित होगी। श्री नागपाल ने कहा कि ओ.टी.एस. स्कीम से व्यापारियों को तत्काल राहत मिलेगी और राज्य में निवेश और रोजगार दोनों बढ़ेंगे। यह कदम राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। व्यापारिक समुदाय को हमेशा प्राथमिकता देना हमारी सरकार की नीति का हिस्सा रहा है। अतुल नागपाल ने कहा कि इस स्कीम से न केवल व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि किसानों को भी फसल का उचित मूल्य मिलेगा। यह नीति व्यवसायियों और किसानों दोनों के लिए लाभकारी है।
आप नेता अतुल नागपाल ने ओ.टी.एस. स्कीम के साथ सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1100 रूपये मान भत्ता देने के ऐलान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि पंजाब सरकार केवल व्यापारिक वर्ग ही नहीं, बल्कि महिलाओं और कमजोर वगों के हित में भी योजनाबद्ध कदम उठा रही है। श्री नागपाल ने ओ.टी.एस स्कीम शुरू करने के लिये अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, वित मंत्री हरपाल चीमा और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा का धन्यवाद किया है। पंजाब सरकार की ओ.टी.एस स्कीम का आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग फाजिल्का जिला प्रधान अनुराग आहूजा ने स्वागत करते हुए कहा कि इस से अवश्य ही पंजाब के व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर एडवोकेट असीम गिरधर ज़िला अध्यक्ष लीगल विंग, लविश चावला हलका कोआडीनेटर फाजिल्का, ज़िला अध्यक्ष अनु धुड़िया राइस एसोसिएशन, बॉबी सेतिया, सिपी कालड़ा आदि उपस्थित थे।


