Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

कपूरथला में मेट्रेस फैक्ट्री में लगी भीषण आग:

Date:

फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची; लाखों की कीमत का सामान राख
पंजाब के कपूरथला में जालंधर रोड पर गांव नूरपुर दोना में स्थित एक गद्दे (मेट्रेस) फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। फायर ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और 10 लोगों की टीम 2 घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
समाचार लिखे जाने तक 3 फायर गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। इनमें से दो गाड़ियां कपूरथला से और एक करतारपुर से आई है। इस घटना में मेट्रेस फैक्ट्री का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। फिलहाल आग लगने का कारण मालूम नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related