Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

पंजाब में 13 को बारिश के आसार:BSF अधिकारियों ने बाढ़ से नुकसान का जायजा लिया;

Date:

पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। आने वाले 5 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि 13 सितंबर को सामान्य बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, इस बीच तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम साफ रहने के चलते बचाव कार्य तेज हो गए हैं। टूटे और कमजोर बांधों को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

बीएसएफ ने सरहद पर फैंसिंग, चौकियों को हुए नुकसान का जायजा लिया। बीएसएफ के एडीजी (आईपीएस) सतीश एस. खंदारे ने आईजी बीएसएफ पंजाब (आईपीएस) डॉ. अतुल फुलजेले के साथ बाढ़ प्रभावित सरहदी जिलों गुरदासपुर, अमृतसर और फिरोजपुर का हवाई दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा से जुड़े इलाकों में हुए नुकसान का जायजा लिया और सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

लोगों और पशुओं की दी जा रही मुफ्त चिकित्सा सुविधा

एडीजी खंदारे ने मौके पर बीएसएफ अधिकारियों से बातचीत की और पानी में घिरे बॉर्डर पर सुरक्षा तैयारियों को मजबूत रखने पर जोर दिया। उन्होंने बीएसएफ जवानों की सराहना की, जो स्थानीय लोगों और पशुओं को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दे रहे हैं तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तेजी से रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।

बाद में जालंधर स्थित बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय में एडीजी ने सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने सीमा पर मौजूदा चुनौतियों और बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धार्मिक टिप्पणियों को लेकर डॉ. धर्मवीर गांधी घिरे, लुधियाना पुलिस में शिकायत

पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की सोशल...