Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

होशियारपुर में 5 वर्षीय बच्चे की हत्या:कल शाम हुआ था अपहरण, श्मशान घाट से मिला शव; आरोपी गिरफ्तार

Date:

होशियारपुर –पंजाब के होशियारपुर जिले में मंगलवार देर शाम 5 साल के बच्चे का अपहरण कुछ बदमाशों ने कर लिया था। बदमाशों ने बच्चे की हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्चे का शव हत्यारों ने श्मशानघाट में फेंक दिया। बच्चे के साथ कुकर्म का भी शक है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना के बाद हत्यारे को पुलिस ने ट्रेस किया।

घर के बाहर खेल रहा था बच्चा

शहर के दीप नगर में रहने वाला एक बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान स्कूटी सवार व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच देकर उसका अपहरण कर लिया। उधर, काफी देर तक जब घर नही पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

कोई सुराग न मिलने पर गली में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो अपहरण का खुलासा हुआ। यह दृश्य देखकर परिवार के पैरों तले जमीन सरक गई। आरोपी एक स्कूटी पर बच्चे को ले जाता हुआ नजर आया। सूचना मिलने पर थाना एसएचओ गुर साहिब सिंह और डीएसपी देव दत्त शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस लगातार बच्चे को ढूंढने की कोशिश में लगी रही।

पल्लेदारी का काम करता है हत्यारा

सुबह 10 बजे के करीब बच्चे का शव रहीमपुर में स्थित श्मशानघाट से बरामद हुआ। बताया जा रहा है आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह यहां दाना मंडी में पल्लेदारी करता है। मूलरूप से वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धार्मिक टिप्पणियों को लेकर डॉ. धर्मवीर गांधी घिरे, लुधियाना पुलिस में शिकायत

पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की सोशल...