Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

अंबाला में टांगरी नदी ओवरफ्लो, लोगों ने घर छोड़े:कॉलोनियों में 2-2 फुट पानी

Date:

अंबाला–हरियाणा के अंबाला में बुधवार को टांगरी नदी फिर से ओवरफ्लो हो गई। नदी का पानी अंबाला की कॉलोनियों में 2-2 फुट तक पानी घुस चुका है। इनमें न्यू लक्की नगर, न्यू अमन नगर और प्रीत कॉलोनी शामिल हैं। इन कॉलोनियों में आधे-आधे घर डूब गए।

इनके अलावा न्यू गणेश नगर, न्यू प्रीत नगर, न्यू टैगोर गार्डन, परशुराम कॉलोनी, आजाद नगर, अर्जुन नगर, कमल नगर, स्कूल कॉलोनी, विकासपुरी, न्यू कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, पूजा विहार, प्रभु प्रेम पुरम ईस्ट, प्रभु प्रेम पुरम, सोनिया कॉलोनी और न्यू एकता विहार में भी पानी पहुंचा है।

इसके बाद प्रशासन ने यहां SDRF की तैनाती की है। पानी ओवरफ्लो होकर फिलहाल सिरसा की ओर बढ़ रहा है। नदी का बहाव करीब 30 हजार क्यूसेक है। यदि इससे ज्यादा पानी बढ़ता है तो अंबाला कैंट में भी हालात बिगड़ सकते हैं।

3 कॉलोनियों में हालत बिगड़ने के बाद लोगों ने घर छोड़ने शुरू कर दिए हैं। कुछ लोग ऊंचे रास्तों पर पहुंच गए हैं, तो कुछ सामान निकालकर ले आए हैं।

मौसम विभाग ने आज यहां बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि टांगरी नदी ओवरफ्लो हो सकती है। प्रशासन ने अंबाला शहर और नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा था।

इसके लिए प्रशासन की ओर से गलियों-गलियों में जाकर मुनादी भी करवाई गई है। इतना ही नहीं, पंजाब के पटियाला में भी टांगरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Nvidia CEO जेन्सन हुआंग ने पत्नी को दिया धोखा, ट्रम्प का दावा- लोरी ने उन्हें कर दिया माफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए...