Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

बलूचिस्तान में राजनीतिक रैली में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत

Date:

 

इंटरनेशनल : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को एक बड़ा बम धमाका हुआ है। यह धमाका वहां एक राष्ट्रवादी नेता की पुण्यतिथि पर आयोजित रैली के दौरान पार्किंग क्षेत्र में हुआ, जिसमें कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की आशंका है और लगभग 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारी हमजा शफात ने बताया कि यह बम विस्फोट उस समय हुआ जब रैली खत्म हो रही थी और लोग पार्किंग क्षेत्र की ओर जा रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी अतहर रशीद ने इसे एक आत्मघाती हमला बताया है, हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

क्वेटा शहर की सुरक्षा स्थिति कई वर्षों से तनावपूर्ण है, क्योंकि यह इलाका बलूच अलगाववादी समूहों और इस्लामी आतंकवादी संगठनों दोनों के लिए सक्रिय क्षेत्र माना जाता है। यह क्षेत्र अफगानिस्तान और ईरान की सीमाओं से सटा होने के कारण आतंकवादी गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र भी रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Nvidia CEO जेन्सन हुआंग ने पत्नी को दिया धोखा, ट्रम्प का दावा- लोरी ने उन्हें कर दिया माफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए...