Sunday, September 27, 2026
Sunday, September 27, 2026

फिल्म ‘मेहर’ से कमाई पंजाब बाढ़ राहत में जाएगी:राज कुंद्रा बोले-यह प्रमोशन नहीं, इंसानियत का फर्ज

Date:

पंजाब –पंजाब में इस समय बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोग परेशानी में हैं। ऐसे में हर कोई अपनी तरफ से मदद करने में जुटा हुआ है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और अभिनेता राज कुंद्रा भी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी आने वाली पंजाबी फिल्म मेहर की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई बाढ़ पीड़ितों को दी जाएगी।

राज कुंद्रा ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की और लोगों से अपील की कि वे भी आगे आएं ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। उन्होंने आज बाढ़ प्रभावित कुछ गांवों का दौरा किया और वहां की स्थिति देखकर बताया कि उनका मन बहुत दुखी हुआ।

पोस्ट में लिखा है- यह फिल्म प्रमोशन नहीं
राज कुंद्रा ने अपनी पोस्ट में साफ किया है कि यह कोई फिल्म प्रमोशन नहीं है। उन्होंने सभी से अपील की है कि मिलकर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।
उन्होंने लिखा कि सिनेमा इंतजार कर सकता है, लेकिन इन लोगों ने अपने घर, रोटी और जीवन की बुनियादी चीजें खो दी हैं और उन्हें तुरंत मदद की जरूरत है।
इसी कारण उनकी फिल्म मेहर की पहले दिन की कमाई बाढ़ राहत में दी जाएगी। राज कुंद्रा ने इसे फिल्म से बढ़कर एक इंसानी जिम्मेदारी बताया और कहा कि भगवान पंजाब और सभी प्रभावितों पर मेहर करें।उन्होंने लोगों से कहा कि इस मुश्किल समय में सभी पंजाबी आगे आएं और मदद करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related