Sunday, September 27, 2026
Sunday, September 27, 2026

चंडीगढ़ में तेज बारिश, सुखना के फ्लड गेट खुले

Date:

चंडीगढ़चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। सुखना लेक के दो फ्लड गेट तीन इंच खोले गए हैं। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण घग्गर नदी का जल स्तर बढ़ गया है और यह खतरे के निशान के पास पहुंच गया है।

जीरकपुर के मुबारकपुर एरिया में पानी का बहाव कॉजवे के ऊपर से हो रहा है, इसलिए सड़क को बंद कर दिया गया और वहां रहने वाली कॉलोनियों को खाली करवा लिया गया।वहीं, मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुबह साढ़े 11 बजे तक अलर्ट जारी किया है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

ट्राइसिटी में रात से ही बारिश हो रही थी। इस वजह से सुखना लेक का जल स्तर 1162.40 फीट के करीब पहुंच गया था। जैसे ही 1163 को क्रॉस करता है। उसके बाद फ्लड गेट खोले जाते है। हालांकि प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। इसके अलावा नगर निगम की टीमें भी अलर्ट मोड़ पर है।

पांच प्वाइंटों पर बनी जलभराव की स्थिति

बारिश के कारण चंडीगढ़ में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या आई है। चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों को इस संबंधी अलर्ट जारी किया है। साथ ही उक्त स्थनों की अपेक्षा अन्य स्थानों से गुजरने की सलाह दी गई ळै।:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related