Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

फाजिल्का में पुल डूबा, 47 ट्रेनें कैंसिल:8 जिले बाढ़ की चपेट में, अबोहर में छत गिरी; अब तक 23 मौतें

Date:

 

अमृतसर-  पंजाब में बाढ़ की चपेट में आने वाले जिलों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। बाढ़ का असर अब पटियाला और मानसा में भी दिखने लगा है।

 

घग्गर नदी के ओवरफ्लो होने से पटियाला के कुछ गांवों के खेतों में पानी भर गया है। वहीं शनिवार को सतलुज, रावी और घग्गर में जलस्तर बढ़ रहा है। सतलुज में बढ़ते पानी से जालंधर में बाढ़ का अलर्ट है। अबोहर में घर की छत गिर गई। लेकिन जानी नुकसान नहीं हुआ।

 

जम्मू में हुई तबाही को देखते हुए पंजाब से होकर गुजरने वाली करीब 47 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, जम्मू और हरियाणा के लोगों पर पड़ेगा।

 

फाजिल्का में सतलुज उफान पर है। यहां सरहदी गांव में नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया है। स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि सेना के 20 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं।

 

पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और सिविल प्रशासन मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related