Tuesday, August 11, 2026
Tuesday, August 11, 2026

पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद में आया पॉलीवुड:सिंगर सरताज ने परिवारों को राशन भेजा;

Date:

पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार आगे आ रहे हैं। राज्य के कई जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं, ऐसे में कलाकार खुद मैदान में उतरकर पीड़ितों तक राहत पहुंचा रहे हैं। प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज ने बड़ी पहल करते हुए करीब 500 परिवारों को राशन किट बांटी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हर किसी को इंसानियत के नाते पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए।

वहीं मशहूर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने शुक्रवार को पूरा दिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिताया और लोगों की हर संभव मदद की। जस्सी ने भी लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में हाथ बंटाएं।

वहीं, कल बॉलीवुड फिल्म निर्माता राज कुंद्रा भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेंगे और राहत कार्यों में हिस्सा लेंगे। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से कलाकारों का इस तरह आगे आना बाढ़ पीड़ितों के लिए हौसले की बड़ी बात मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कलाकारों की मौजूदगी और उनका सहयोग प्रभावित परिवारों को भावनात्मक संबल देने के साथ-साथ राहत पहुंचाने में भी बड़ी मदद कर रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

’मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने 10 प्रमुख प्रक्रियाओं के तहत 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक ख़र्च

*डायलिसिस, हृदय उपचार और घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) मुख्यमंत्री...