Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

हरियाणा विधानसभा में लॉ-एंड-ऑर्डर पर हंगामा

Date:

चंडीगढ़-हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल की समाप्ति के बाद लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। स्थगन प्रस्ताव पर कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में रोजाना 3 मर्डर और 5 रेप हो रहे हैं। केंद्र सरकार हरियाणा को सबसे सुरक्षित बताती है। हमें इस पर राजनीति करने के बजाय लोगों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने हिमानी नरवाल के मर्डर का भी जिक्र किया।

इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस के सदस्य सदन के माध्यम से गलत जानकारियां लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यह सही नहीं है। इसके बाद कांग्रेस ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया।

पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मनीषा कांड में भाऊ गैंग की कॉल आई। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है।

कांग्रेस सदस्यों ने सीएम सदन में आओ के नारे लगाए। स्पीकर ने उन्हें शांत कराने के लिए कहा- जब आप बोल रहे थे, ये सुन रहे थे। अब आप भी सुन लीजिए।

इसी पर चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि पुलिस को काम करने के लिए खुली छूट मिलने चाहिए। वहीं, भाजपा विधायक तेजपाल ने कहा कि कांग्रेस के युवा नेता सच्चाई सुन ही नहीं पा रहे। इन्हें सुनना पड़ेगा, क्योंकि आपके बुजुर्गों ने ही गड्‌ढे खोदे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...