Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

पंजाब में तबाही के बीच अलर्ट जारी! School हो गए बंद, लोगों को सावधान रहने की अपील

Date:

 

पंजाब: पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश के कारण लोगों के घर और फसलें पानी में डूब गई हैं वहीं कई पुल और मकान भी ढह गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने विभाग ने 26 और 27 तारीख को फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा आज जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 27 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर सहित अन्य जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। बारिश के कारण, खासकर सीमावर्ती इलाकों के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में पंजाब में 691 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं भारी बारिश की चेतावनी के बीच, राज्य के जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर, पठानकोट, दीनानगर, अजनाला, राया और फिरोजपुर-फाजिल्का जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related