Friday, August 22, 2025
Friday, August 22, 2025

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बाढ़, 250 घर डूबे:गुजरात में टैंकर बहा, इस पर सवार 13 लोगों का रेस्क्यू; जम्मू में स्कूल बिल्डिंग पर लैंडस्लाइड

Date:

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को 4 जिलों (उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं। पल्ली पार इलाके में करीब 250 घर पानी में डूब गए।

उधर गुजरात के पोरबंदर जिले में बारिश के बाद माधवपुर घेड इलाके में जलभराव हो गया। दूध का टैंकर बह गया। उसमें फंसे 13 लोगों को NDRF की टीम ने बचाया। वहीं जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मंडी सेक्टर में लैंडस्लाइड के चलते एक स्कूल का हिस्सा टूट गया।

मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे समेत कुल 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। इसके अलावा 281 ट्रांसफॉर्मर और 145 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं।

राज्य में अब-तक 2282 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 149 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 38 लापता हैं। राज्य में सामान्य से 17% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फिरोज़पुर और तरन तारन ज़िलों में राहत कार्यों का जायज़ा लेने हेतु बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

  चंडीगढ़/फिरोज़पुर/तरन तारन, 21 अगस्तः पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर...

सामाजिक सुरक्षा विभाग के 2 नए कर्मचारियों को डॉ. बलजीत कौर ने नियुक्ति पत्र सौंपे

  चंडीगढ़, 21 अगस्त: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री...

शहीद हरमिंदर सिंह की अंतिम अरदास पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

  चंडीगढ़/अमलोह, 20 अगस्त श्रीनगर के कुलगाम ज़िले में शहीद हुए...

नीतीश कुमार की पार्टी का पिंडदान करने आ रहे PM:लालू यादव ने NDA पर कसा तंज,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार सुबह 11 बजे गयाजी...