Friday, August 21, 2026
Friday, August 21, 2026

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Date:

 

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि यह दुर्घटना बाघनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी गांव के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। बताया जा रहा है कि एक कार डिवाइडर से उछलकर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, 25 से 30 साल की उम्र के सात दोस्त घूमने निकले थे। उज्जैन घूमने के बाद, वे छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा के पुरी जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं और उसे यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से पांच की पहचान आकाश मौर्य (28), गोविंद (33), अमन राठौर (26), नितिन यादव (34) (सभी मध्य प्रदेश निवासी) और संग्राम केसरी (सभी निवासी ओडिशा) के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related