Monday, August 3, 2026
Monday, August 3, 2026

चंडीगढ में इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

Date:

मोहाली–चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। यह फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ आई थी। फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी भरी स्लिप मिलने की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। हालांकि तब तक सभी 227 यात्री फ्लाइट से उतर चुके थे। फ्लाइट की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
इस संबंध में एयरपोर्ट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 351 (आपराधिक धमकी), 324(5) (शरारत से होने वाला लाखों का नुकसान), 217 (झूठी शिकायत) और नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982 धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
इंटर ग्लोब एविएशन लिमिटेड के सिक्योरिटी मैनेजर मनमोहन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि यह मामला 5 जुलाई का है। इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ आई थी। सुबह 11:58 पर मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।
सभी सवारियों को उतार दिया गया था। जब जहाज की सफाई की जा रही थी, तो शौचालय में एक पर्ची मिली। इस पर लिखा गया था कि फ्लाइट के अंदर बम है। यह अंग्रेजी भाषा में लिखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related