Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

अमरनाथ यात्रा- तीन दिन में 48,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

Date:

अमरनाथ यात्रा के तीसरे दिन 21,109 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इनमें 16,159 पुरुष और 3,921 महिलाएं शामिल रहीं। 226 बच्चे, 250 साधु, 29 साध्वी, 521 सुरक्षाबलों के जवान और 3 ट्रांसजेंडर श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे।

पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। पहले 3 दिन में 47,972 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इस बीच 7000 यात्रियों का चौथा जत्था गांदरबल में बालटाल और अनंतनाग के पहलगाम में नुनवान बेस कैंप पहुंच गया है।

इधर, शनिवार को अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रहे काफिले की चार बसों में टक्कर हो गई। रामबन जिले में चंदरकोट लंगर के पास हुए हादसे में करीब 36 यात्री घायल हो गए हैं। हादसा तब हुआ, जब ब्रेक फेल होने के कारण एक बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। इससे काफिले में शामिल तीन और बसें आपस में टकरा गईं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

- वोट चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार को...