Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

जालंधर से मुंबई के लिए कल से शुरू होगी फ्लाइट

Date:

जालंधर—पंजाब की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती देते हुए इंडिगो एयरलाइंस 2 जुलाई यानी कल से आदमपुर (जालंधर) और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इस नई सेवा को पंजाब के लोगों विशेषकर सिख संगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्योंकि अब सिख संगत पंजाब से सीधी उड़ान भरकर मुंबई जा सकते हैं। वहां से सिख संगत तख्त श्री हुजूर साहिब में आसानी से माथा टेक सकेंगे।

राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि यह सिर्फ एक नई उड़ान नहीं है, बल्कि यह सिख श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला एक ऐतिहासिक फैसला है। पहले पंजाब से तख्त सचखंड श्री हज़ूर साहिब (नांदेड़) तक पहुंचना।

खासकर बुज़ुर्ग श्रद्धालुओं के लिए काफी कठिन था, क्योंकि यहां से कोई सीधी हवाई सेवा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कहा कि उड़ान (UDAN) जैसी योजनाओं से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार सिख समुदाय की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...