Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

कांगड़ा में पंजाब के 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:चरस बरामद

Date:

धर्मशाला —कांगड़ा में पंजाब के तीन नशा तस्करों को पकड़ा है। जिला नूरपुर पुलिस ने कंड़वाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान दिल्ली नंबर की हुंडई आई-20 कार (DL10-CD-9222) से 538 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने कार में सवार पठानकोट के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष डोगरा, अक्षित रांचल और दुष्यंत के रूप में हुई है।
पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने कुल्लू के मणिकर्ण क्षेत्र में कार्रवाई की। वहां से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी नागेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। नागेश के पास से 840 ग्राम चरस बरामद हुई है।
नूरपुर पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस नशे के खिलाफ अभियान को आगे भी जारी रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related