Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

AI ने अमृतसर-यूरोप जाने वाली उड़ानों में कटौती की

Date:

अमृतसर—एयर इंडिया ने वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) के लिए अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी की उड़ानों में कटौती की घोषणा की है। अमृतसर से यूरोप के लिए संचालित उड़ानों पर यह फैसला सीधे तौर पर असर डालेगा। यह बदलाव 20 जून 2025 से लागू हो रहा है, जिसमें एयर इंडिया अपने इंटरनेशनल वाइडबॉडी ऑपरेशंस को 15% तक कटौती कर रही है।
एयर इंडिया ने 20 जून 2025 से अंतरराष्ट्रीय वाइडबॉडी उड़ानों में 15 फीसदी कटौती करने का फैसला लिया है। यह फैसला विमान बेड़े की उपलब्धता, मांग में कमी और लागत को देखते हुए लिया गया है। इस कटौती का सीधा असर अमृतसर से यूरोप जाने वाली उड़ानों पर पड़ा है। एयर इंडिया ने बताया कि यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में खर्च और मांग को देखते हुए किया गया है।
इस फैसले से विदेश यात्रा की योजना बना रहे पंजाब के यात्रियों, खासकर प्रवासी भारतीयों को परेशानी हो सकती है। एयर इंडिया ने कहा है कि आगे और भी रूट्स पर बदलाव किए जा सकते हैं और इसके अपडेट जल्द जारी किए जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बुकिंग समय पर जांच लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related