Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पटियाला में गैंगस्टर लॉरेंस के 5 शूटर अरेस्ट:कारतूस समेत 7 अवैध हथियार बरामद

Date:

पटियाला—पंजाब के पटियाला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गिरोह से जुड़े 5 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 अवैध हथियार, 10 मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी सदर थाना पटियाला की टीम ने सूचना के आधार पर की।

पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं जो टारगेट किलिंग जैसे मामलों में संलिप्त रहे हैं। हाल ही में इन्होंने भिंदा मर्डर केस के एक महत्वपूर्ण गवाह पर हमला किया था। यह हमला जेल में बंद एक गैंगस्टर के इशारे पर किया गया था, जिससे साफ होता है कि गिरोह का संचालन जेल के भीतर से ही हो रहा था।

पटियाला पुलिस की इस रणनीतिक कार्रवाई से गिरोह द्वारा योजना बनाई गई कई हत्याओं को समय रहते रोका जा सका, जिससे आम लोगों की जान बची है। सभी आरोपियों पर पहले से हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखना और अन्य संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related