Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

G-7 समिट में PM मोदी, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी संग हुई द्विपक्षीय बैठक

Date:

 

इंटरनेशनल — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में आई कूटनीतिक खटास के बाद हुई है। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और कनाडा के बीच गहरे जन-जन संबंधों और मजबूत व्यापारिक रिश्तों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “भारत और कनाडा के बीच संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और G7 शिखर सम्मेलन में भारत को आमंत्रित करने के लिए मैं कनाडा सरकार का आभारी हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा उनके लिए 2015 के बाद कनाडा की पहली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक कदम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की वैश्विक नेतृत्व की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भारत ने कई पहल की हैं जो विश्व के लिए लाभकारी हैं। आज, G7 में उन पहलों को लागू करने का एक बड़ा अवसर है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमेशा वैश्विक भलाई के लिए इस अवसर का उपयोग करने के लिए तैयार है और भविष्य में भी ऐसा करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related