Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

बठिंडा का DSP सस्पेंड:नशे के मामले में ढिलाई बरतने का आरोप

Date:

 

चंडीगढ़—पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने बठिंडा के DSP हरबंस सिंह को सस्पेंड किया है। जांच में खुलासा हुआ कि उन्होंने नशे के मामले में कार्यवाही में ढिलाई बरती है।

DSP के ड्रग्स तस्करों से कथित संबंधों की भी जांच शुरू हो गई है। मान सरकार का सख्त संदेश है कि “नशे के खिलाफ जंग में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं” करेंगे। हर अफसर पर कार्रवाई होगी, चाहे रैंक कितना भी बड़ा क्यों न हो।

जानकारी के मुताबिक, नशों के खिलाफ युद्ध को लेकर पंजाब शुरू से ही एक्शन मोड में है। इससे पहले बठिंडा में कांस्टेबल अमनदीप कौर के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था। उस पर आरोप था कि वह अपनी गाड़ियों में नशे की तस्करी करती थी। इसके बाद उसे पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था।

इसके बाद अब उस पर आय से अधिक संपत्ति का मामला विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज किया है। इस समय वह जेल में है। वहीं, बठिंडा की विजिलेंस ब्यूरो की टीम दोबारा पूछताछ की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक पत्र भी जेल अथॉरिटी को लिखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...