Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

पंजाब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने तीन भगोड़े पकड़े:174 ग्राम हेरोइन और हथियार बरामद

Date:

चंडीगढ़–पंजाब पुलिस ने तीन भगोडे़ को हथियारों समेत काबू किया है। यह कार्रवाई एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और मुक्तसर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में की। आरोपियों की पहचान गौरव कुमार उर्फ बिल्ला, विकासदीप सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
आरोपियों से पुलिस ने 174 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्तौल (.32 बोर) और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर जानकारी दी है।
पुलिस मुताबिक आरोपियों पर BNS और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर केस दर्ज है। आरोपी गौरव उर्फ ​​बिल्ला पर पुलिस स्टेशन सिटी मलोट में दर्ज एक मामले में भगोड़ा था, जबकि अन्य दो पुलिस स्टेशन सिटी श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज एक मामले में वांछित थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों एक प्रतिद्वंद्वी को खत्म करने की योजना बना रहे थे। पुलिस द्वारा जल्दी ही इसकी जानकारी शेयर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...