Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा सुविधा जारी रहेगी:पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर बोले

Date:

पंजाब में चलने वाली सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर जारी रहेगा। आधार कार्ड पर फ्री बस सेवा बंद नहीं हो रही है। पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यह जानकारी दी है। हालांकि नकली आधार कार्ड की चेकिंग जरूर की जाती है। साथ ही गलत पाए जाने पर इस मामले में एक्शन भी लिया जाता है। राज्य की महिलाओं के लिए यह सफर पहले की तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा को बंद करने का सरकार का कोई फैसला नहीं है।

हर रोज तीन लाख महिलाएं उठाती है फायदा

पंजाब में महिलाओं के लिए फ्री सेवा अप्रैल 2021 में शुरू हुई । उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद पंजाब आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में बनी थी। इस सरकार ने इस योजना का विस्तार किया। इस योजना का लगभग 1.40 करोड़ महिलाएं लाभ उठा चुकी है। रोजाना 3 लाख से अधिक महिलाएं बस यात्रा करती हैं । यह सुविधा पंजाब रोडवेज, पनबस, और पीआरटीसी की सामान्य बसों पर जारी है। लेकिन ऐसी एसी, वाेल्वों व अन्य पर यह सुविधा नहीं मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...