Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

हादसे में स्कूली बच्चों की मौत का मामला, पीड़ित परिवारों से मिले CM Mann

Date:

 

समाना : 7 मई को पटियाला समाना मार्ग पर इनोवा कार व टिप्पर में हुई भीषण टक्कर में शहर के मासूम स्कूली बच्चों व कार चालक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद तकरीबन 1 महीने से अपने बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों से मिलने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज समाना पहुंचे।

आपको बता दें कि आज पीड़ित परिवारों द्वारा समाना पटियाला रोड को पूरी तरह से जाम किया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना के रेस्ट हाउस में पीड़ित परिवारों के साथ बातचीत की और आश्वासन दिलवाया की मुख्य आरोपी को 24 से 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ-साथ समाना पटियाला रोड और समाना पातडा रोड को फोर लेन में कन्वर्ट करने को भी मंजूरी पर सहमति जताई। इसके साथ कई और फैसले भी लिए गए जिसमें समाना को 7 नई एंबुलेंस दी जाएंगी। बच्चों की याद में स्कूल ऑफ इमीनेंस समाना के अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा और जो लोग पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने में कसूरवार हैं उनके खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग के दौरान कई पॉलीटिकल पार्टी और धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...