Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

जासूसी के आरोपी यूट्यूबर की मोहाली कोर्ट में पेशी:3 दिन रिमांड खत्म

Date:

चंडीगढ़–पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह का 3 दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो चुका है। जिसे आज मोहाली कोर्ट में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) द्वारा पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान काफी सबूत इकट्ठा किए हैं।
आज कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस आरोपी के और पुलिस रिमांड मांग कर सकती है। जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल ‘जान महल’ पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह ISI एजेंट शाकिर उर्फ जट्‌ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश से भी संपर्क में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...