Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

लुधियाना में 42 दिन बाद युवक का शव मिला

Date:

लुधियाना में देर रात करीब 11.30 बजे थाना मोती नगर के बाहर एक परिवार ने जमकर हंगामा किया। दरअसल उस परिवार का सदस्य 42 दिन पहले हुए झगड़े के मामले के बाद से लापता था। उस युवक का शव मोरिंडा से गुजरने वाली नहर के किनारे से बरामद हुआ।

मोरिंडा पुलिस ने लुधियाना पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मोरिंडा पुलिस द्वारा युवक का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद संस्कार कर दिया गया था। मृतक की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ गोरा के रूप में हुई।

वहीं पुलिस ने देर रात एक ASI को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने की पुष्टी किसी अधिकारी ने नहीं की लेकिन इतना जरूर है कि इस मामले में अभी सीनियर पुलिस अधिकारियों मुताबिक एएसआई की भूमिका की जांच की जा रही है।

मृतक के परिजनों ने थाना मोती नगर की पुलिस पर एएसआई को VIP ट्रीटमेंट देने के गंभीर आरोप लगाए। परिवार का आरोप की एएसआई को पुलिस ने एस.सी के आगे बैठाया हुआ है और वह पुलिस कर्मी की आन डयूटी कुर्सी पर बैठा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...