Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

आंधी-बारिश से UP-राजस्थान में अब तक 60 की मौत

Date:

मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश भर के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ ही हीटवेव का रेड अलर्ट भी है।

वहीं, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश के साथ हीटवेव का यलो अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश और पश्चिमी जिलों में धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। तीन शहरों में हीटवेव का रेड, एक जिले में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश में बीते दो दिन में आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 58 जबकि राजस्थान में दो लोगों की मौत हो गई। UP के 64 जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 74 mm बारिश हुई। नोएडा में 80 kmph की स्पीड से हवा चली।

वहीं, देर शाम मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब हो गया। आंधी-बारिश की वजह से भोपाल, इंदौर, रायसेन में कई पेड़ उखड़ गए। राज्य के ऊपर से गुजर रहे स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...