Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

सीएम भगवंत मान ने 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपरों को किया सम्मानित

Date:

चंडीगढ़–पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही जंग में अब 10वीं और 12वीं की परीक्षा टॉप करने वाले युवा रोल मॉडल बनेंगे। सरकार उनके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत देगी। इसके अलावा, हॉकी और अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी इस मुहिम में शामिल किया जाएगा।यह बात पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में कही। इस दौरान, सीएम मान 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे थे।उन्होंने युवाओं को नसीहत दी कि अगर कभी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं आए, तो निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “एक बंद पड़ी घड़ी भी दिन में दो बार सही समय बताती है, तो फिर हम तो जिंदा हैं।” हालांकि, उन्होंने हरियाणा के 18 स्कूलों का जीरो प्रतिशत रिजल्ट आने का जिक्र भी किया और कहा कि शुक्र है कि पंजाब में ऐसा नहीं है


सीएम मान ने कहा कि, सभी टॉपर्स उनके लिए एक सम्मान है। उनके लिए सभी फर्स्ट हैं। हालांकि, पास फॉर्मूला उम्र के हिसाब से चलता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह स्टेज आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद आपके करियर का टर्निंग प्वाइंट आना है, इसलिए आपको उचित राह मिल पाए। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से करियर गाइडेंस की जा रही है। पहले यह चीजें नहीं बताई जाती थीं, जिसके कारण कई बार लोग दूसरों की सलाह से गलत विकल्प चुन लेते थे। अब करियर के विकल्प बहुत ज्यादा हैं। जिस चीज को ठान लें, उसे पूरा करके हटें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related