Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

पंजाब कांग्रेस का सख्त फरमान, 8 पार्षदों को कांग्रेस से किया निष्कासित

Date:

 

जालंधर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी के चेयरमैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने बठिंडा नगर निगम के 8 पार्षदों कमलजीत कौर, ममता सैनी, पुष्पा रानी, कुलविंदर कौर, राजरानी, कमलेश मेहरा, नेहा व सुरेश कुमारको पार्टी से निष्ष्काषित कर दिया है। इन सभी पार्षदों पर आरोप था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हितों के खिलाफ जाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन दिया था।
अवतार हैनरी ने बताया कि यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब बठिंडा नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर अशोक कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने पार्षदों को पार्टी लाइन के अनुसार वोट देने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद 8 कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट डाल दिया, जबकि 4 पार्षद वोटिंग से जानबूझकर गैरहाजिर रहे। इस घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और नगर निगम पार्षदों ने मिलकर पार्टी हाईकमान को लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पार्षदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...