Thursday, August 6, 2026
Thursday, August 6, 2026

बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत:63 घायल

Date:

बलरामपुर-छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कंठी घाट पर गुरुवार दोपहर बारातियों से भरी तेज रफ्तार बस खाई में गिर गई। हादसे में 3 बारातियों की मौत हो गई, जबकि महिला-बच्चे समेत 63 लोग घायल है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 7 बारातियों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, शंकरगढ़ के बेलकोना निवासी गुंजन रात के बेटे सुनील की शादी झारखंड के बरगढ़ में तय हुई थी। गुरुवार को करीब 70 से 80 ग्रामीण बस में सवार होकर बारात के लिए निकले थे। इसी दौरान चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट पर बस बेकाबू होकर लुढ़कते हुए खाई से नीचे दूसरे सड़क पर गिर गई
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार महिला महंती पति हेमंत (27) और मांदुर पिता सीताराम (18) की मौके पर मौत हो गई। दोनों बस के अंदर ही दब गए थे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को उठाकर उन्हें बाहर निकाला।
घटना की सूचना पर चांदो पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चांदो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बलरामपुर पहुंचने पर ममेश बड़ा (12) की मौत हो गई। बच्चा गोपालपुर से शादी में आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related