Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

भारत-पाक बॉर्डर के गांवों से लोगों का निकलना शुरू

Date:

फाजिल्का–फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के लोगों ने गांव छोड़ना शुरू कर दिया है। लोग घरेलू सामान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 1965-71 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने इस क्षेत्र को घेर लिया था और कई लोगों को बंदी बना लिया था। यही कारण है कि अब वे युद्ध के डर से अपना क्षेत्र छोड़ने को मजबूर हैं।
जानकारी देते हुए गांव पक्का चिश्ती निवासी फौजा सिंह, खुशाल सिंह, बलजिंदर सिंह और गुरचरण सिंह ने बताया कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हवाई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। जिसके चलते उक्त लोग अपने घरेलू सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
उनका कहना है कि 1965-71 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। जिसके चलते उन्होंने इस क्षेत्र के कई लोगों को बंदी बना लिया था। जब माहौल शांत हुआ और दोनों देशों के बीच समझौता हुआ तो पाकिस्तान ने भारतीय लोगों को छोड़ दिया।
लेकिन इस युद्ध के दौरान उक्त लोगों ने घरों में पड़ा उनका सारा सामान लूट लिया। यही वजह है कि अब वे उस मंजर को दोबारा नहीं देखना चाहते हैं। जिसके चलते लोग अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related