Wednesday, November 11, 2026
Wednesday, November 11, 2026

3 बच्चों का गला घोंटकर पिता ने की आत्महत्या

Date:

 

गिरिडीह–गिरिडीह में रविवार सुबह एक घर से 4 लोगों के शव मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि पिता ने अपने तीन बच्चों की लगा दबाकर हत्या कर दी फिर खुद सुसाइड कर लिया। मामला खुखरा थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव का है।

चार शवों में तीन शव बच्चों के हैं। वहीं एक शव 36 साल के सनाउल का है। पिता का शव फंदे से लटका मिला है। मृत बच्चों में दो बेटी और एक बेटा है। बच्चों के नाम आफरीन (12), जेबा नाज (6) और सफाउल (8) है।

जानकारी के मुताबिक सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था। इसके साथ ही वह घर पर ही राशन और कपड़े की दुकान भी चलाता था। उसकी पत्नी शनिवार को ही मायके इलाज कराने गई थी।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है- ऐसी आशंका लग रही है कि शनिवार की रात उसने पहले अपने तीनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे के अंदर ही आत्महत्या कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में इस साल पराली जलाने के मामलों में करीब 95 फीसदी की कमी — अमन अरोड़ा

भाजपा पंजाब से नफरत करती है, इसीलिए वैज्ञानिक...